पुलिस ने 6 तस्करों को लाखों की कीमत की अफीम और स्मैक के साथ किया गिरफ्तार ,

SHARE:

यूपी के बरेली में तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाही लगातार जारी है।  पुलिस ने अभी तक कई तस्करों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के साथ करोड़ों रूपए की सम्पत्ति सीज कराई है।  इसके बावजूद तस्करी के जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे है।  ताजा मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र में आया है जहां पुलिस ने  दिल्ली लखनऊ हाईवे पर  खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 5.50 किलो अफीम बरामद की है।  पूछताछ के  अभियुक्तों ने बताया कि  यह अफीम झारखंड से पंजाब ले जा रहे थे, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के नाम राजीव कुमार गुप्ता एवं दलविंदर सिंह है।

Advertisement

 

 

वही एक अन्य मामले में सीबीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, इनके पास से 10-10 gm स्मैक बरामद की गई है , पकडे गए अभियुक्तों के नाम अफरोज और नदीम है जो स्मैक को बेचने का काम करते थे, इनके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। दूसरी तरफ  फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने भी मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नन्हे लंगड़ा उर्फ रियासत और उसका साथी मोहम्मद हसनैन को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।  नन्हे लंगड़ा के पास से 260 ग्राम स्मैक और हसनैन के पास से 90 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।  दोनों के  खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी में कई मुकदमे दर्ज है।

एसपी क्राइम मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सीबीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर खड़ी खड़ी सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया  है।  जिनके कब्जे से 5.5 किलो अफीम बरामद की गई है। पकडे गए अभियुक्तों के नाम राजीव कुमार गुप्ता व् दलविंदर सिंह है।  यह लोग अफीम को झारखंड से पंजाब में खपाने के लिए लेकर जा रहे थे।  इसी दौरान अभियुक्तों को एक मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!