फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाकर सरकार को नुकसान पहुंचाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार , 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

गिरीश नारायण ,

यूपी के नोएडा  में पुलिस ने फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज बनाकर विदेशी काल को भारतीय कॉल  में बदल कर लोगो से बात कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कब्जे से लगभग 30 लाख रूपये का 8 कीबोर्ड, 14 माउस, 5 हैड फोन, 05 लैपटाप चार्जर, 5 राउटर चार्जर, 6 कम्प्यूटर डेक्सटॉप लीड, 02 कन्कैटिव वायर, 7 एलसीडी मानीटर, 06 राउटर इन्टरनेट, 03 इन्टरनेट कनेक्षन बाक्स, 03 सीपीयू, 01 सर्वर सीपीयू, 05 सर्वर, 08 लेपटॉप विभिन्न मार्का, 01 मोहर व 03 मोबाइल फोन बरामद किये है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी फर्जी एक्सचेंज बनाकर सरकार को 30 करोड़ से अधिक रुपय के राजस्व का नुकसान कर चुके है।

नोएडा पुलिस ने यह भी बताया कि 5 सितम्बर को  वादी  अजीत असिस्टेन्ट मैनेजर नेटवर्क रिलायंस जियो   ने  लिखित  तहरीर देकर बताया कि  नोएडा में रजत दुग्गल डायरेक्टर ऑफ गेट ग्रेट डिजिटल मार्केटिंग प्रा0 लि0 के द्वारा फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाने के सम्बन्ध में थाना सेक्टर 63 पर शिकायत की गई।  शिकायत के आधार पर   भारतीय टेलीग्राफ एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए  स्वीटी शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा निवासी ए-1/507 पंचशील ग्रीन -1 थाना बिसरख नोएडा , पंकज साफी पुत्र अकलू साफी निवासी गाँव माहे सिंघिया थाना सिंघिया जिला समस्तीपुर बिहार वर्तमान पता सी-59 सेक्टर 63 नोएडा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा सकता है।

 

गिरफ्तार लोगों के बारे में संक्षेप में जानकारी :

1. स्वीटी शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा निवासी ए-1/507 पंचशील ग्रीन -1 थाना बिसरख नोएडा
2.पंकज साफी पुत्र अकलू साफी निवासी गाँव माहे सिंघिया थाना सिंघिया जिला समस्तीपुर विहार हाल पता सी-59 सेक्टर 63 नोएडा

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज