मोटर साइकिल से बकरा -बकरी चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  बहेड़ी पुलिस ने मोटर साइकिल से बकरा  बकरी चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बकरा -बकरी के साथ एक मोटर साइकिल को बरामद किया है।  दोनों भाई बरामद मोटरसाइकिल से बकरा बकरी को उठा लाते थे और बाजार में बेच दिया करते थे।  बहेड़ी पुलिस के मुताबिक बकरा बकरी चोरी करने के वाले दो सगे भाई है दोनों मोटरसाइकिल से बकरा बकरी चोरी किया करते थे।
पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर दोनों भाई जीशान पुत्र बाबू व आशिक पुत्र बाबू  निवासी अब्बास नगर क़स्बा बहेड़ी को   एक बकरा बकरी के साथ  क्रेशर के पास से  गिरफ्तार  किया है। बहेड़ी पुलिस ने प्रेस रिलीज करके बताया है कि  दोनों भाइयों के ऊपर धारा 379 /411 के तहत मुकदमा दर्ज किया  गया है।  दोनों पर अग्रिम कार्रवाई जारी है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज