डीएम ने पिपरिया गांव में बनी सर्वेश्वरा गौशाला का निरीक्षण कर  दिए आवश्यक निर्देश ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

डीएम ने अपने हाथों से गायों को खिलाया गुड़, 

बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने आजभोजीपुरा के  पिपरिया गांव में बनी सर्वेश्वरा गौशाला का निरीक्षण किया। साथ ही  गायों को गुड़ भी खिलाया। जिलाधिकारी ने गौशाला में उपस्थित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि गौशाला में रह रही समस्त गायों की उचित ढंग से देखरेख की जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला में गायों को लम्पी स्किन रोग को रोकथाम हेतु वैक्सीन की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि गौशाला में गायों के लिये साफ-सफाई तथा हरे चारे की उचित व्यवस्था करें। वही पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि गौशाला में कुल 33 गाय हैं।  जिसमें 5 गायों को लम्पी स्किन रोग से ग्रसित हैं। इन्हें अन्य गायों से अलग रखा गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment