जन अधिकार पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी मजबूती से : बाबू सिंह कुशवाहा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। जन अधिकार पार्टी  ने आज   बरेली में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया।  यह बैठक यादव बैंकट  लान, वंशी नगला में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पीलीभीत , शाहजहांपुर , बदायूं आदि के कार्यकर्त्ता पहुंचे। वही मुख्य अतिथि बाबू सिंह कुशवाहा  पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री  देवेंद्र शाक्य ने किया। सभा की अध्यक्षता ओम प्रकाश मौर्य  ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि और  पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने बताया कि जन अधिकार पार्टी, “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” की विचारधारा पर काम कर रही है।

 

जन अधिकार पार्टी कहती है कि शिक्षा प्रणाली एक समान हो। जातीय जनगणना होनी चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निकाय चुनाव, पार्टी स्तर पर मजबूती से लड़े जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरनाम सिंह कुशवाहा, जयप्रकाश शाक्य, ऋषि पाल मौर्य, राजवीर कुशवाहा, दयाशंकर शाक्य, मनोज कुशवाहा, मनोज मौर्य, किशन श्रीवास्तव, रमेश मौर्य, मुनेंद्र सिंह राजपूत, वीरपाल दिवाकर, रामचंद्र सागर, अमित देवल, वीर सक्सेना, अफसर अली, मान सिंह सैनी, हेतपाल सिंह शाक्य, ओमप्रकाश मौर्य, पंकज गुप्ता, कन्हई लाल मौर्य, जमुना प्रसाद मौर्य, सौरभ मौर्य, उमेश मौर्य, प्रेम मौर्य, श्रीमती मंजू शाक्य, विनीता रानी, मिथिलेश मौर्य, कविता श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण  उपस्थित थे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment