देशभर की शक्तिशाली चेंजमेकर सूची में बरेली में मदन मोहित भारद्वाज भी शामिल ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

आदर्श दिवाकर ,

बरेली : दिल्ली में एक नामी संस्था द्वारा आयोजित शक्ति पुरस्कार में देश भर की नामचीन महिलाओं को चुना गया है | रजनीति , सिनेमा , ब्यूरोकेसी ,  खेल,  कॉर्पोरेट,  संगीत कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नामचिन महिलाओं को बुलाया गया है जिसमें पूर्व राज्यपाल किरण बेदी तेलंगाना की राज्यपाल डॉक्टर तमिल साई , पदम श्री दीपा मलिक , पद्म श्री करनम मल्लेश्वरी , राज्यसभा सांसद सुप्रिय श्रीनेत. सांसद सुष्मिता देव , बीजेपी नेत्री एवं अभिनेता खुशबू सुंदर आईपीएस छाया शर्मा , Bunty बब्ली अभिनेत्री सरवरी बाग, प्रियंका रैना , मॉम्स कंपनी की फाउंडर मलीका साधना मुख्य रूप से हैं।

 

 


उत्तर प्रदेश से आईपीएस अधिकारी मंजिल सैनी और शीविंग्स के फाउंडर मदन मोहित भारद्वाज शामिल है , श्री भारद्वाज एकलौते पुरुष हैं जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है,  केवल सम्मान मदन मोहित  यह दिया गया है।  बरेली के रहने वाले मदन मोहित भारद्वाज राष्ट्रीय महिला आयोग , उत्तराखंड पुलिस , राजस्थान पुलिस , आईआईएम इंदौर, आईएसबी , समेत नामचीन संथाओ के साथ काम रह चुके हैं। उनके द्वारा स्थापित शीविंग्स दुनिया भर में महिला स्वास्थ्य पर काम कर रही है।  बीते  दिनों श्री भारद्वाज ने अपोलो इन्फ़र्टिलिटी अस्पाताल साउथ दिल्ली का उदघाटन किया था जिसमें देश के नामी डाक्टर्ज़ को उन्होंने सम्बोधित करते हुए सस्ते इलाज की बात रखी थी । मोहित भारद्वाज महिला स्वास्थ्य पर केन्द्र द्वारा बनायी अहम समिति TAG का हिस्सा हैं , कोरोना काल में बॉलीवुड और खिलाड़ी से लेकर विदेशों तक में  लोगों ने उनके कार्य को सराह है।  गौरतलब है कि  देश के नामचीन संस्थान इंडीयन स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा उन्हें चेंजमेकर्स लीग में शामिल किया गया था।
इस मौक़े पर उन्हें यूपी के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह , सूचना आयुक्त यशोवर्धन आजाद , प्रेम सुरेश फाउंडेशन संस्थापक साकेत सुधांशु शर्मा , डॉक्टर सतेंद्र सिंह , मेदांता अस्पताल दिल्ली के अधीक्षक डॉक्टर ए के रॉय , प्रमुख सचिव  मुकुल सिंघल , सफदरजंग की चिकित्सा प्रमुख और प्रधानमंत्री कार्यालय की चिकित्सक डॉक्टर निक्की सब्बरवाल ने शुभकामनाए दी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज