कांग्रेस ने बिलकिस बानो कांड के दोषियों की सजा माफ़ी के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मुजस्सिम खान ,

देश में इन दिनों गुजरात के चर्चित बिलकीस बानो कांड के दोषियों की सजा माफी का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसी सिलसिले में कांग्रेस अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम की अगुवाई में दोषियों को एक बार फिर से उनकी सजा माफी निरस्त करते हुए जेल भेजे जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान के तहत जन समर्थन जुटाया जा रहा है। कांग्रेस की इस हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर से की गई है। रामपुर आजादी के बाद से कांग्रेस का मजबूत किला माना जाता रहा है यहां पर आज भी बड़ी संख्या में कांग्रेस की नीतियों से लगाव्  रखने वाले लोग मौजूद हैं यही कारण है कि देश के बहुचर्चित बिलकिस बानो कांड मे दोषी ठहराए गए हत्यारों और बलात्कारियों की सजा माफी को निरस्त करने के मुद्दे पर कांग्रेस ने अपने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत यहीं से की है।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मिलकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की वहीं उन्होंने गुजरात सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। जहां उनके निशाने पर भाजपा थी तो वहीं उन्होंने बिलकिस बानो के मुद्दे पर सपा बसपा और आप पर जमकर निशाना भी साधा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज