एफआईए के निशाने पर इमरान खान, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी !

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

इस्लामाबाद, एजेंसी,

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को देश की शीर्ष जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होने तथा अवैध फंडिंग के मामले में उसके नोटिस का जवाब नहीं देने के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा सकता है। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने इस संबंध में शुक्रवार को इमरान खान को दूसरा नोटिस जारी किया।इमरान खान को पिछले बुधवार को पहला नोटिस भेजा गया था, लेकिन उन्होंने एफआईए की टीम के समक्ष पेश होने से इनकार कर दिया।

 

एफआईए के उच्चस्तरीय अधिकारियों ने कहा कि इमरान खान को गिरफ्तार करने का अंतिम फैसला तीन नोटिस जारी करने के बाद लिया जा सकता है। एफआईए ने पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी से संबंधित पांच कंपनियों का पता लगाया है जो अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और बेल्जियम में काम कर रही हैं। पाकिस्तान के चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट में इन कंपनियों का उल्लेख नहीं किया गया है।

 

इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा था कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को भारतीय मूल के एक व्यवसायी सहित 34 विदेशी नागरिकों से नियमों के खिलाफ धन राशि प्राप्त हुई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज