Bareilly news : भोजीपुरा पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 अभियुक्त गिरफ्तार,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । भोजीपुरा पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 4 अंगूठी पीली धातु, एक टीका पीली धातु व एक जोडा झुमके पीली धातु को बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक कुछ माह से जनपद बरेली में विभिन्न क्षेत्रों से सूचनायें आ रही थी कि एक टप्पेबाजो का गिरोह सक्रिय है जिनमे कुछ टप्पेबाज गैरजनपद के भी है जो सभी आपस में मिलकर दूरदराज के ग्रामीण इलाको में छोटे ज्वैलर्स को नकली सोना असली बताकर टप्पेबाजी कर रहे है ।

 

इस क्रम में भोजीपुरा पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 05 अभियुक्तों 1.छत्रपाल पुत्र डोरीलाल निवासी ग्राम सफरी थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली 2.संदीप कुमार पुत्र टिंकू कश्यप निवासी ग्राम ट्यूलिया थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली 3.जयपाल पुत्र रामऔतार निवासी धनतिया थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली 4.सौरभ रस्तौगी पुत्र कनहयालाल निवासी आसफजान थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत 5.हरीश पुत्र सत्यप्रकाश निवासी धनतिया थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली को दोहरिया बुझिया मार्ग पर स्थित सकलैनी ज्वैलर्स की दुकान पर गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों के कब्जे से 04 अंगूठी पीली धातु, एक टीका पीली धातु व एक जोडा झुमके पीली धातु बरामद हुए । जिसमे गैंग-लीडर सौरभ रस्तौगी अलग-अलग धातुओं को गलाकर नकली पीली धातु के आभूषण बनाता था । समस्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना भोजीपुरा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज