अज्ञात शव मिलने से कस्बे में फैली सनसनी, महिला स्मैक तस्कर के घर के पीछे तालाब में मिला शव

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।कस्बे के मोहल्ला में स्मैक तस्कर के घर के पास तालाब में युवक से शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कई दिन पुराना शव  होने के कारण उसकी शनाख्त नही हो सकी।लोग दबी आवाज में युवक की हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है।
पुलिस के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद फैज ने शाम के समय सूचना दी। एक तस्कर के घर के पीछे तालाब में लाश पड़ी है। सूचना पर चौकी प्रभारी ललित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।शव  को पुलिस कर्मियों ने तालाब से बड़ी मुश्किल से निकाला। कई दिन पुराना शव  होने की बजह से दुर्गन्ध आ रही थी। पुलिस ने शव  की मोहल्ले के लोगो से पहचान कराई लेकिन 35 बर्षीय युवक के शव की शनाख्त नही हो सकी। पहचान नही होने पर पुलिस ने युवक के शव  को पोस्टमार्टम को भेज दिया। एक सप्ताह में दो शव  मिलने से कस्बा में दहशत है। शव  जिस तालाब में मिली थी। वह तालाब महिला तस्कर मुन्नी के घर के पास है।तीन दिन पहले पुलिस इस महिला तस्कर को बांछित किया था। वस्ती के लोग दबी आवाज में हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे।हालांकि पुलिस युवक को स्मैक का लती होने की बात कह रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज