भारत की मजबूती अनेकता में एकता है: डीएम शिवाकांत द्विवेदी 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

डीएम ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया ,

बरेली  जिलाधिकार  शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन उन वीर शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने अपने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राण तक न्योछावर कर दिये। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता की लड़ाई में बरेली के निवासी खान बहादुर खां ने भी अपना योगदान दिया था। उन्होने कहा कि  प्रधानमंत्री जी के आवाहन में आजादी के 75वें अमृत मोहत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ किया गया जिसमें सभी जनपद वासियों ने अपने अपने घरों में तिरंगे लगाकर तथा तिरंगा यात्रा निकालकर अपना योगदान किया है।

जिलाधिकारी  शिवाकांत द्विवेदी आज कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर रहे थे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी सदर डॉ. आर.डी.पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  संतोष बहादुर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती रितु पुनिया सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय गौरव के इस पर्व को भारत सरकार द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा आंदोलन की वजह से हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को खूब सहायता मिली। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 के दिन हमें अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल देश है जिसमें अलग अलग भाषाओं के धर्म और संस्कृति के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की मजबूती अनेकता में एकता है, साथ ही भारत दुनिया का सबसे लोकतांत्रिक देश है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज