शिवलिंग और मूर्तियां खंडित करने के मामले में अज्ञात पर मुकदमा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। रेलवे स्टेशन के पास बने मंदिर का शिवलिंग और मूर्तियां खंडित करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने खंडित मूर्तियों को विसर्जित कराकर नई मूर्तियों की स्थापना करा दी है।
वृहस्पतिवार को बहेड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न0 2 पर बने शिव मंदिर के शिवलिंग और मूर्तियों को शरारती तत्व ने खंडित कर दिया था। घटना के अगले दिन पुलिस ने रेलवे टैसमी के पद पर तैनात राजीव पाल की ओर से अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment