वृक्षारोपण के लक्ष्य को 15 अगस्त तक पूरा किया जाये : जिलाधिकारी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिलाधिकारी  शिवाकांत  द्विवेदी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां-जहां पर वृक्षारोपण कराया गया है उसकी जियो टैगिंग रिपोर्ट शीघ्र वनाधिकारी को उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन विभागों को वृक्षारोपाण का जो लक्ष्य दिया गया है उसे 15अगस्त तक वृक्षारोपण कराते हुये लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओं को निर्देश दिये कि डोर टू डोर घर से कूड़ा उठवाते हुये कूड़े का निस्तारण भी किया जाये।

 

 

उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि निजी अस्पतालों का निरीक्षण करते हुये यह देखा जाये कि बायोमेडिकल बेस्ड का निस्तारण नियमानुसार किया जा रहा है।जिलाधिकारी  शिवाकान्त द्विवेदी आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण , जिला वृक्षारोपण तथा जिला गंगा समिति बैठक की अध्यक्षता करते समय यह बातें कही । बै़ठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी नगर डा आर.डी.पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  रितु पुनिया, वनाधिकारी , समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य सम्बिन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज