महिला से अभद्रता करने वाला भाजपा नेता श्रीकांत अपने तीन साथियों के साथ मेरठ से गिरफ्तार ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

गिरफ्तारी से बचने के लिए भाजपा नेता ने बदली थी 16 गाड़ियां ,
शुक्रवार को आवेश में आकर महिला से की थी अभद्रता ,

नोएडा : महिला से अभद्रता  करने वाला भाजपा नेता  श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का रुपए का इनाम रखा था। बीते दिन नोएडा पुलिस ने श्रीकांत को उसके तीन अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।  बताया यह भी जा रहा है कि भाजपा नेता श्रीकांत गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने साथियों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में कई दिनों  तक जगह बदलता रहा।  आखिरकार नोएडा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया।  श्रीकांत के सहयोगियों की पहचान  बागपत के नुकूल त्यागी , फिरोजाबाद के संजय , हापुड़ के राहुल के रूप में हुई है।  पुलिस ने श्रीकांत को उसके तीन सहयोगियों के साथ मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मीडिया को बताया कि श्रीकांत ने शुक्रवार वाले दिन महिला से अभद्रता की थी इसके बाद वह वीडियो वायरल होते ही दिल्ली की तरफ भाग गया था।  वहां से वह लखनऊ की ओर जाना चाहता था। मेरठ में  श्रीकांत ने अपने साथी नुकूल के परिचित के घर श्रद्धापुरी में एक रात गुजारी।  घटना के अगले दिन वह हरिद्वार पहुंचा।  देहरादून  ऋषिकेश मेरठ सहित यूपी के कई शहरों में वह भागता रहा।  बाद में अंतिम लोकेशन उसकी मेरठ में मिली। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। श्रीकांत की गिरफ्तारी के लिए 16 टीमें लगाई गई थी। इस दौरान उसने 16 गाड़ियां बदली और 13 बार गाड़ी की नंबर बदली।

जमीन की वजह से हुआ था महिला  विवाद 
श्रीकांत के घर के सामने कुछ जमीन पड़ी है।  जिस पर सोसाइटी के लोग पेड़ पौधे लगाते थे , श्रीकांत मना करता था यही  वजह विवाद की वजह बनी। श्रीकांत का कहना था की जमीन उसके घर के सामने है केवल वह ही इस जगह का इस्तेमाल कर सकता है।

श्रीकांत को घटना के लिए पछतावा
भाजपा नेता श्रीकांत ने मीडिया के सामने कहा कि वह महिला से आवेश में आकर कुछ अपशब्द कह दिए जिसका उसे पछतावा है।  वह अपने कहे शब्दों के लिए माफी मांगता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज