मोहर्रम के मौके पर धार्मिक सौहार्द को लेकर पुलिस ने की अनूठी पहल, पहले ही निपटा दिए रास्ते के विवाद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

रामपुर।उत्तर प्रदेश पुलिस कांवर यात्रा से लेकर मोहर्रम के जुलूस तक को धार्मिक सौहार्द के साथ संपन्न कराए जाने की जिम्मेदारी को बाखूबी निभाती नजर आयी है। कुछ इसी तरह की अनूठी पहल स्थानीय पुलिस द्वारा करते हुए दोनों धर्मों के संभ्रांत लोगों को साथ लेकर जगह जगह मोहर्रम के ताजियों से जुड़े विवादों को बड़ी सफाई के साथ निपटाया है।

जनपद में कुछ जगहों पर ताजियों के रूट को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है और ऐसे में पुलिस शांति कमेटी के जरिए थानों में बैठकर छोटी-मोटी समस्याओं को निपटाते हुए जरूर देखी जाती रही है। लेकिन वर्तमान समय में भोट थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा अनूठी पहल करते हुए इस तरह के किसी विवाद को उत्पन्न होने से पहले ही निचले स्तर पर है समाप्त किए जाने की पहल की गई है ।पुलिस के साथ-साथ हिंदू और मुस्लिम समुदाय के कुछ संभ्रांत लोगों ने गांव गांव पहुंचकर ताजियों के रूटों से जुड़े विवादों को लेकर आपसी समझौता भी कराया। पुलिस के इस सराहनीय कदम की आसपास के इलाकों में जमकर प्रशंसा की जा रही है वही पुलिस के आला अधिकारी भी अपने इंस्पेक्टर की इस सौहार्द पूर्ण पहल की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज