सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री प्रयागराज में नजरबंद !

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

प्रयागराज। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी बोस को यहां के रिजर्व पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में नजरबंद किया गया है। प्रयागराज पुलिस ने रविवार को दिल्ली से वाराणसी जा रहीं बोस को ट्रेन से उतार लिया और पुलिस लाइन ले जाकर नजरबंद कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बोस को पुलिस लाइन में नजरबंद किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वाराणसी पुलिस के अधिकारी यहां पुलिस लाइन में हैं और उन्हें ही इस बारे में अधिक जानकारी है। प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। उधर, वाराणसी पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता का कहना है कि प्रयागराज पुलिस ही इस बारे में बता सकती है। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं और किसी भी मीडियाकर्मी को वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई है। विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक ने बताया कि सावन के पवित्र चतुर्थ सोमवार को बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक और मां श्रृंगार गौरी के दर्शन पूजन के लिए हमें प्रस्थान करना था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजश्री चौधरी जी थीं जिन्हें प्रयागराज में नजरबंद कर दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज