News Vox India
शहर

भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से की अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा लहराने की अपील,

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा नेता व प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के निवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने व्यापारियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को फतेहगंज पश्चिमी के हर घर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराएं।उन्होंने जनता को देशभक्ति के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त को पूरा कस्वा तिरँगामय हो जाना चाहिए।

 

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने देश के प्रत्येक नागरिक के लिए मन मे देश भक्ति की अलख जगाई है। देश का प्रत्येक युवा व व्यापारी स्वंय को भाजपा शासनकाल में सुरक्षित महसूस कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आह्वान पर जनता पूरे जोश के साथ हर साल कार्यक्रम में स्वंय आगे बढ़कर हिस्सा लेती है। हर घर तिंरगा लगने से हमें पल पल अपने देश के प्रति जागरूक व मजबूती की प्रेरणा देगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता, कन्हैया लाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, वरिष्ठ व्यापारी नरेश ऐरन, विनोद अग्रवाल, कैलाश शर्मा, सुनील रस्तोगी, सुचित अग्रवाल, जतिन सिंघल, राहुल गुप्ता, रजत बंसल, ताहिर रजा नूरी, जयेंद्र सिंह उर्फ दीपक, शंशाक अग्रवाल, राजू रस्तोगी, प्रियंक,गौतम गोयल, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क पर पलटी एक की मौत, चार घायल

newsvoxindia

चाचा नेहरू बाल मन्दिर इंटर कॉलेज ने मनाया अपना वार्षिक उत्सव ,

newsvoxindia

बरेली में सुधांशु महाराज का बयान हिन्दू संस्कृति और भारतीयता के प्रसार के लिए हिन्दू राष्ट्र की मांग ,

newsvoxindia

Leave a Comment