सुसरालियों को फंसाने के लिए ब्लेड मारकर थाने पहुंचा युवक ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। ज़मानत पर बाहर चल रहे युवक ने ससुरालियों को फंसाने के लिए खुद को जगह जगह ब्लेड मारकर घायल कर लिया। युवक पर अपनी नाबालिग साली को भगाने का आरोप है।  बहेड़ी थाना क्षेत्र का  युवक  अपनी नाबालिग साली को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की के परिजनों की ओर से युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल जाने के बाद युवक जमानत पर बाहर आ गया था। बताया जाता है कि उसने ससुरालियों को फंसाने के लिए खुद को ब्लेड मारकर घायल कर लिया। इसके बाद युवक थाने पहुंच गया और ससुरालियों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाने लगा जो कि जांच में झूठ निकला।कोतवाल सतेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि आरोपी अपनी नाबालिग साली को भगा ले गया था। ससुराल वालों ने मुकदमा लिखाया था 376 में जेल गया जमानत पर बाहर हैं। उन्हीं के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाने के लिए ब्लैड मार लिये हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज