नैंसी के ताइवान दौरे से चीन बौखलाया , लगाए कई तरह के प्रतिबंध

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बीजिंग/ताइपे

चीन और ताइवान के रिश्तों में लगातार तल्खी बढ़ती जा रही है।  यह तल्खी तब और बढ़ गई जब अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान अपने एक दिन की यात्रा के लिए पहुंची थी , इसके बाद वह एक  दिन वहां से साउथ कोरिया पहुंची हैं। यूएस राजनयिकों के साथ पेलोसी 2 अगस्त को ताइपे पहुंची थीं। वही नैंसी पेलोसी  दौरे से बौखलाए चीन ने बुधवार को ताइवान पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा दिए।

चीन ने ताइवान के साथ व्यापार रोक दिया। ताइपे से अंगूर, नींबू और संतरे सहित खट्टे फल और मछली उत्पादों के आयात को निलंबित कर दिया। कराची में चीन के महावाणिज्यदूत ली बिजियन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। पेस्ट्री, पके माल और मिठाई का उत्पादन करने वाली कई ताइवानी कंपनियों पर आर्थिक प्रतिबंध के साथ ही आयात प्रतिबंध भी लगा दिए हैं। इससे पहले चीन ने मंगलवार को ताइवान की कई खाद्य कंपनियों के उत्पादों के आयात को अस्थायी रूप से रोक दिया। ताइवान की कृषि परिषद (सीओए) ने इसकी पुष्टि की। ड्रैगन ने चाय की पत्ती, सूखे मेवे, शहद, कोकोआ बीन्स और सब्जियों के ताइवान उत्पादक कंपनियों के साथ-साथ मछली पकड़ने वाले लगभग 700 जहाजों को काली सूची में डाल दिया है।

चीन के सीमा शुल्क प्रशासन की वेबसाइट के अनुसार, 107 पंजीकृत ताइवानी ब्रांडों में से 35 कंपनियों को अस्थायी रूप से आयात से रोक दिया है। इन कंपनियों में बिस्किट, पेस्ट्री और नूडल्स आदि के निर्माता शामिल हैं। चीनी सरकार ने ताइवान को प्राकृतिक रेत देने पर भी रोक लगा दी है। इससे ताइवान को काफी नुकसान हो सकता है। कोरोना महामारी के बाद से कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ताइवान के लिए आमदनी का जरिया बन गया है। ऐसे में रेत का निर्यात रोकने से ताइवान को आर्थिक नुकसान होगा। 1 जुलाई को भी चीन ने ताइवान के 100 से ज्यादा फूड सप्लायर से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज