पाक में शिक्षक ने 10 बच्चों से किया कुकर्म, गिरफ्तार,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

लाहौर, एजेंसी
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 10 नाबालिग छात्रों से कुकर्म के आरोप में बुधवार को मदरसे के शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी अख्तर फारुक ने कहा कि लाहौर से लगभग 500 किलोमीटर दूर सादिकाबाद रहीम यार खान के ‘भुट्टा वहां’ इलाके में आरोपी कारी बशीर ने बीते दो महीने के दौरान लड़कों से कुकर्म करने की बात स्वीकार की है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
मदरसे के छात्रों के अभिभावकों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि बशीर उनके बच्चों को जबरदस्ती मदरसे में अपने कमरे में ले गया और उनसे कुकर्म किया। पुलिस ने चिकित्सा जांच के लिए चार पीड़ितों को एक अस्पताल भेजा है। फारूक ने कहा, हमने अन्य छात्रों से अनुरोध किया है कि यदि उनका भी यौन शोषण किया गया है तो वे पुलिस को बताएं। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पीड़ितों ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने कुकर्म करने के बाद कहा कि यदि उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। आरोपी से पूछताछ जारी है और पीड़ितों की संख्या 10 से अधिक हो सकती है। आगे की जांच के लिए बशीर को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज