हिंदू किशोरी को भगाकर ले जाने वाला गिरफ्तार, दिल्ली लेकर गया था, एक दिन पहले बरामद हुई थी किशोरी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । फरीदपुर में 17 वर्षीय किशोरी को भगाकर ले जाने वाला दूसरे समुदाय के युवक साहिल अंसारी को पुलिस ने बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। वह किशोरी को दिल्ली लेकर गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह डरकर फरीदपुर आ गया। उसने किशोरी को बस स्टैंड पर छोड़ दिया जहां से पुलिस ने एक दिन पहले लड़की को बरामद कर मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी को पुलिस ने नगर कोठी के पास से पकड़ लिया। उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। बताया था कि आरोपी किशोरी को 1 वर्ष तक अपने झांसे में लेता रहा। पिता को डर था कि उनकी बेटी की कहीं आरोपी हत्या या धर्म परिवर्तन न करा दे। आरोपी कारचोबो का काम करता है। वहीं, लड़की ने पढ़ाई छोड़ रखी थी।

 

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया था हंगामा

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को जैसे ही हिंदू किशोरी के मुस्लिम समुदाय के युवक के भगा ले जाने की जानकारी हुई विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर के नेतृत्व में थाना घेर लिया। मोहल्ले के भी सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें वापस किया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज