भाजपा नेता को साइबर ठग ने शिकार करने की कोशिश ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। साइबर क्राइम अपराधी ठगी के नए नए तरीके अपना रहे है।सोमवार रात को भाजपा नेता आशीष अग्रवाल का मोबाइल हैक करके साइबर अपराधी ने उनसे ठगी का प्रयास किया।उन्होंने सूझबूझ से काम लिया तो वह ठगी  का शिकार होने से बच गए।भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने बताया किसी साइबर ठग ने उनका मोबाइल हैक करके बिजली कनेक्शन  पेमेंट न होने का मैसेज भेजकर मोबाइल पर क्विक स्पोर्ट का एप प्ले स्टोर में डाउनलोड कराकर बिजली के बिल जमा नेट पर अपलोड करने को कहा,क्विक एप डाउनलोड करते ही एक लिंक मोबाइल पर आया जैसे ही लिंक को क्लिक किया उसमे पेमेंट करने का ऑप्शन आने लगा विजली अधिकारी बनकर बात करने वाला साइबर ठग बोला इसमें आप 10 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट कीजिए।

 

 

सारे बिल अपडेट हो जाएंगे 10 रुपये पेमेंट करने की वात पर आशीष का दिमाग घुमा उन्होंने देखा उनका मोबाइल अपने आप काम करने लगा उन्होंने तुरंत उसका फोन काटकर लिंक  को डिस्कनेक्ट किया। इसके बाद उस फर्जी विजली अधिकारी के काफी फोन आने लगे और दस रुपये का पेमेंट करने की जिद करता रहा ये सब वह फोन को स्पीकर पर रखकर करवाता रहा।लेकिन उन्हें शक हुआ कि दस रुपये का पेमेंट करते ही उनके खाते के सारे रुपये निकल सकते हैं। उन्होंने तुरंत नेट बन्द कर दिया। भाजपा नेता सूझबूझ के कारण ठगी का शिकार होने से बच गए।जो लोग ऑनलाइन विजली बिल भरते है।वह इस घटना से जरूर सबक ले।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज