युवा मोर्चा ने बैठक कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम अभियान के तहत हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा एवं ब्लड डोनेशन को लेकर फतेहगंज पश्चिमी मंडल की बैठक हुई।बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा बनाते हुए बताया इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सिर्फ तिरंगा होगा भजापा का झंडा नही होगा डीजे पर सिर्फ देश भक्ति गीत की धुन पर लोग देशभक्ति झूमेंगे और सिर्फ देश भक्ति गीत ही बजेंगे।

 

 

तिरंगा यात्रा पूरे मण्डल में भ्रमण करेगी, जिसमें सेक्टर बूथ और क्षेत्र के लोग शामिल होंगे।13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जायेगा घर मे जो सबसे छोटा हो वह तिरंगा फहराने के बाद सेल्फी लेगा।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अंकुश गुप्ता ,मंडल अध्य्क्ष कविश गंगवार ,जतिन चौहान, प्रशांत ,मण्डल अध्यक्ष संजय चौहान और युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज