चित्रांश महासभा का 17 वां  वैवाहिक परिचय सम्मेलन 16 अक्टूबर को,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा का पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सत्रहवाँ विशाल चित्रांश समागम एवं कायस्थ वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन,16 अक्टूबर को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज बरेली में होगा।जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश राकेश कुमार सक्सेना एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि चित्रांश महासभा के वैवाहिक परिचय सम्मेलन में अब तक 5000 रिश्ते तय होकर परिणय सूत्र मे बंध चुके हैं। इस वर्ष यह कार्यक्रम 16 अक्टूबर को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होगा।

कार्यक्रम वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) डॉ अरुण कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न होगा। महासभा की ओर से परिचय सम्मेलन के बायोडाटा एकत्रित करने के लिए चित्रांश टीम का गठन कर दिया गया है। यह टीम घरों में जाकर बॉयोडाटा एकत्रित करेगी। चित्रांश महासभा के चित्रांश जनहित में  मेगा सदस्यता अभियान के तहत जो कायस्थ बंधु महासभा से जुड़कर संस्था के कार्यो में सहयोग करना चाहते हो,  उनका स्वागत है। महासभा की सदस्यता व परिचय सम्मेलन के बायोडाटा फॉर्म दिनांक 31जुलाई से वेबसाइट www.abcm.co.in पर उपलब्ध होंगे।

 

बरेली के चित्रांश जन महासभा के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सकते है। वह संस्था कार्यालय पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर राकेश कुमार सक्सेना, डॉ. रजनीश सक्सेना,अनूप कुमार सक्सेना, रिंकेश सौराखिया,प्रदीप सक्सेना, संदीप  सक्सेना रवि जोहरी, प्रतिभा जोहरी,ममता जौहरी विकास चित्रांश,कमलेश सक्सेना, बिमल सक्सेना, विवेक चित्रांश,सचिन भारतीय, अभिजीत कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री अनूप कुमार सक्सेना ने किया। अन्त में आभार जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना ने व्यक्त किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment