News Vox India
शहर

तुलसी जयंती पर भक्तों ने मनाया श्री राम का जन्म उत्सव,

बरेली। श्री राम कथा का तृतीय दिवस था। भक्तो ने राम जन्म उत्सव बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया। सभी भक्तो ने खूब आनंद लिया।देवी जी के मुखारविंद से राम लखन भरत शत्रुघ्न चारों भाइयों के जन्म की कथा उससे पूर्व में सूर्यवंश का वर्णन सूर्यवंश में कौन-कौन राजा हुए। उन राजाओं के नाम बताए। अंत में राजा दशरथ के कोई संतान ना होने पर दशरथ जी को गिलानी हुई-
एक बार भूपति मन माही।
भए गिलानी मोरे सुत नाहीं।।
संतान न होने का दुख राजा दशरथ को ब्यापने लगा।

Advertisement

 

राजा दशरथ अपने गुरु के आश्रम गए गुरुजी से बार बार निवेदन किया गुरुदेव भगवान ने राजा दशरथ का आग्रह स्वीकार करते हुए राजा दशरथ को आदेश दिया कि आप पुत्र एसटी यज्ञ कराओ वशिष्ठ विश्वामित्र भरद्वाज आदि आदि ऋषि यों ने आकर के राजा दशरथ के यहां पुत्र यज्ञ किया यज्ञ पूर्णाहुति के पश्चात यज्ञ से यज्ञ भगवान प्रकट हुए। अपने हाथों में चरू का कटोरा लेकर चरू अर्थात खीर। यज्ञ भगवान ने वह खीर राजा दशरथ को दी और आशीर्वाद दिया कि इस खीर को ग्रहण करने मात्र से आपकी रानियां गर्भ को धारण करेंगी। यह आशीर्वाद सुनकर राजा दशरथ अति प्रसन्न हुए।

 

राजा दशरथ ने खीर का पात्र रानी कौशल्या को दिया।कौशिल्या ने उस खीर के दो भाग किए। आधा भाग कौशल्या को और आधा भाग केकई को दिया। कौशल्या और केकई ने अपने हिस्से से आधा भाग सुमित्रा को दिया। खीर को ग्रहण करने के पश्चात तीनों रानियों ने गर्भ धारण किया।नवे महीने में राजा दशरथ के महल में खुशियों का आनंद है। मां कौशल्या के प्रभु राम, केकई के भरत सुमित्रा के लखन और शत्रुघ्न हुए। राजा दशरथ के आंगन में 4 पुत्रों का आगमन हुआ। पूरी अयोध्या नगरी को सजाया गया। सभी बधाई गा रहे हैं। संत ब्राह्मण आशीर्वाद दिए जा रहे हैं।

प्रकृति हैं चारों भैया, अवध में बाजे बधैया
भक्त मंडल ने राम सहित चारों भाइयों का जन्म उत्सव का आनंद लिया। कथा में सहयोग भजन गायक जगदीश भाटिया ,मनोज अरोड़ा ,पवन अरोड़ा, दिनेश ,जगदीश अरोड़ा ,उत्कर्ष कुक्की अरोड़ा सत्येंद्र पांडे का सहयोग रहा। मुख्य यजमान नीतू एवं राधे श्याम भाटिया थे।

Related posts

खबर कॉम्पैक्ट :बिजली के बिल में हुए विवाद में छोटे भाई ने भतीजों के साथ मिलकर बड़े भाई का सिर फोड़ा,

newsvoxindia

केवट की चली नाव, निषादराज ने किया राम का स्वागत,

newsvoxindia

हरियाली तीज पर आज भगवान गौरी शंकर की कृपा से सुहागिन महिलाओं के लिए मिलेगा अचल सौभाग्य का वरदान ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Leave a Comment