दुकान के ताले काट कर हजारों की चोरी।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।। देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले काट कर हजारों का समान और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गये।सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने थाने में सूचना देकर अबगत कराया।मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है।कस्बे के मैन मार्केट में डाक खाने के सामने रहेपुरा जागीर निवासी सुनील कुमार की लोधी कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। रविवार को शाम वह दुकान बंद कर अपने गांव रहेपुरा जागीर चला गया। सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुँचा तो देखा कि दुकान के शटर में लगे ताले कटे हुये थे। शटर खोलकर जब वह दुकान में अंदर गया तो देखा कि लैपटॉप सीपीयू प्रिंटर और 12 हजार रुपये गायब थे।उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की जांच पड़ताल कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने मैन मार्केट और आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज