दीक्षा स्टेशनरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूड़ कन्या डिग्री कॉलेज के पास दीक्षा स्टेशनरी के नाम की  दुकान में भीषण आग लग गई । शुक्रवार आधी रात के बाद  दुकान में शार्ट सर्किट चिंगारियां उठनी शुरू हुई । जिसके बाद देखते ही देखते पूरे दुकान में आग लग गई। दुकान में रखें लुब्रिकेंट ऑयल के पास जैसे ही आग पहुंचीं तो दुकान में तेजी से फैलती चली गई।उससे गैलरी में रखी स्कूटी के साथ बच्चों की खड़ी साइकिल भी जलकर राख हो गई।

 

पड़ोसियों ने घर और दुकान को बचाने के लिए दुकान के स्वामी को फोन किया। सब ने मिलकर दुकान पर लगी आग को बुझाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया। जब फायर ब्रिगेड को फोन किया। गाड़ी आते देर हो गई, तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। दुकान स्वामी राम ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही उन्होंने पहले अपने और अपने परिवार को घर से बाहर निकाला। ताकि वह सुरक्षित जगह पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से घटनास्थल पर पहुंची जिससे आग पर देर से काबू पाया जा सका।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज