ट्रक -टेम्पो की भिड़ंत में दो की मौत , मरने वालों में एक छात्र भी शामिल ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पीलीभीत। अमरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर चौराहे पर आज सुबह ट्रक और टेम्पो में भिड़ंत हो गई। जिसमें टेम्पो में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।  जबकि  तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने घायलों को  आनन-फानन में सीएचसी अमरिया में भर्ती कराया गया। बाद में घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।  हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए  ट्रक चालक फरार हो गया ।

अमरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तेज रफ्तार टैंपू में टक्कर मार दी जिसमें सवार मोनिस खान और आसिया बेगम की मौके पर ही मौत हो गई व तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों  उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि घटना का शिकार  मोनिस खान बीए की परीक्षा देने बरेली जा रहा था वही  हादसे में अपनी जान गंवाने वाली  आसिया बेगम दवा लेने के लिए  बरेली जा रही थी।  ।  घटना होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।   पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

ईएमओ सीएचसी अमरिया- डा शकील अहमद ने बताया कि  हादसे के शिकार चार लोग उनके पास आये थे जिसमें से दो लोगों की मौत हो चुकी थी।  जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे | घायलों की हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज