कछला में लाल निशान तक पहुंचा गंगा नदी का जलस्तर,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला में स्थित माँ भागीरथी गंगा का अचानक जलस्तर लाल निशान तक पहुंच गया है । जिससे गंगा में पानी बढ गया है। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कांवडियो व श्रृद्धालुओं से किनारे पर गंगा स्नान करने का आग्रह किया है।बुधवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के माँ भागीरथी कछला गंगा घाट का जलस्तर अचानक बढ़ गया है जिससे कछला गंगा उफान पर है ।

 

अचानक कछला का गंगा का जलस्तर बढने से जलस्तर लाल निशान के पास पहुंच चुका है। कछला गंगा का जलस्तर बढ़ा देख प्रशासन ने कावड़ियों व गंगा घाट पर पहुंचे श्रृद्धालुओं से किनारे पर ही गंगा में स्नान करने का आग्रह किया है और गहरे पानी में न जाने की सख्त हिदायत दी है।
बताया जाता है की बिजनौर और हरिद्वार से पानी छोड़े जाने के कारण कछला गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। वहीं कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा के पानी से मिट्टी का कटान भी हो रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज