सुकर्मा योग में करें भगवान शिव के साथ गणेश की पूजा होगी सुख समृद्धि में तीव्रता से वृद्धि, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

-आज विशेष
आज चंद्रमा मध्यान्ह मीन राशि उपरांत मेष राशि में गतिशील रहेगा। साथ ही सुकर्मा योग भी व्याप्त होगा। ऐसे में पूजा पाठ का महत्व कई गुना अधिक बढेगा। आज भगवान शिव के साथ विशेष रूप से गणेश जी की भी पूजा करें। आंवले का भोग और दुर्वांकुर चढ़ाने से सभी कष्टों का निवारण होगा और सुख- समृद्धि में तेजी से वृद्धि होगी।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – श्रावण मास,कृष्ण पक्ष

दिन – बुधवार

तिथि – सप्तमी तिथि प्रातः 7:35 तक उपरांत अष्टमी तिथि

नक्षत्र- रेवती नक्षत्र

योग – सुकर्मा योग

करण – -बव करण प्रातः 7:35 तक उपरांत बालव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय का

लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:24 से 8:49 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:31 से मध्यान्ह 12:13तक

चर, लाभ का चौघड़िया शाम 3:38 से रात्रि 5:20 तक

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आज रियल स्टेट को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्यवृद्धिकारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के एकादश गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- मध्यान्ह 02:05 के बाद आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मीन राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्यवृद्धि कारक है। मकर व कन्या राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य में उन्नति देगी।

कन्या- रुका धन प्राप्त होगा। चन्द्रमा का इस राशि पर गोचर व शनि का षष्ठम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला- आज स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति होगी। जॉब में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करे।

धनु- चन्द्रमा आज 12:49 तक मीन राशि में है। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के तृतीय व चन्द्र के तृतीय गोचर से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ- आज मीन में चन्द्रमा व गुरु मीन में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता से सुख मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का प्रातःकाल इस राशि में गोचर शुभ है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज