आयशर कैंटर ने डीसीएम को मारी टक्कर,चालक की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

अंजार अहमद 

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के बदायूं – दिल्ली राजमार्ग पर  आयशर कैंटर व डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई । दोनों वाहनों की टक्कर में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।मंगलवार की सुबह तड़के चार बजे  जिला अलीगढ थाना लोधापुर क्षेत्र के ग्राम मुकुटपुर निवासी कुलदीप कुमार (26) पुत्र अमीर चन्द्र डीसीएम में ब्रेड लेकर बरेली जा रहा था।

वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिगोडा के समीप पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार आयशर कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी । दोनों वाहनों की टक्कर मे डीसीएम चालक कुलदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई । दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड पड़े । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज