महिला के अवैद्य संबंधो के शक में पति ने की थी हत्या,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली |  फरीदपुर थाना क्षेत्र में  रविवार सुबह को  एक महिला की सोते समय समय निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो महिला के पति पर संदेह हुआ।  जब पुलिस ने कढ़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने  मामले का खुलासा करते हुए महिला की हत्या के आरोप में महिला के पति विष्णु यादव पुत्र हुकुम सिंह धीरपुर थाना फरीदपुर निवासी   को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस के मुताबिक महिला रिंकी का पति ने अवैध संबंधो के शक में  महिला की हत्या कर दी थी।   पुलिस हत्यारोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल बांका सहित गमछा व खून से सने  कपड़े बरामद किये है।

रविवार की सुबह पति ने घटना को दिया था अंजाम 
फरीदपुर के धीरपुर गांव निवासी विष्णु यादव बरेली के परसाखेड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड है। वह  नौकरी के वजह से  महीने में 15 दिन  घर बाहर रहता  है। घर पर उसकी पत्नी रिंकी (35) व दो बेटे 12 वर्षीय दीपक और 8 वर्षीय हिमांशु के साथ रहती थी। महिला के बेटे दीपक ने बताया  था कि  उसकी मां गली में खड़े डनलप पर उसकी मां सो रही थी। बराबर में चारपाई पर वह दोनों भाई सो रहे थे। रात करीब 2:30 बजे जब उसकी चारपाई पर कूदकर हमलावर भागा तब उसकी आंख खुली। । मृतिका रिंकी ने  विष्णु यादव से प्रेम विवाह किया था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज