News Vox India
शहर

सिरौली पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार , दर्ज है 32 मुकदमे ,

बरेली | सिरौली पुलिस ने कई वर्षो से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी के 25 हजार रूपए का इनाम रखा था | पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर फरार बदमाश अच्छन पुत्र पिता अब्बास निवासी केसरपुर थाना सिरौली को तीन सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया | सिरौली पुलिस के मुताबिक बदमाश सिरौली थाना क्षेत्र का टॉप टेन बदमाश है उस पर एनडीपीएस के साथ 32 गंभीर मुकदमे दर्ज है | अच्छन पशु तस्करी के काम भी लिप्त रहा है | वह पुलिस को चकमा देकर काफी समय से फरार चल रहा था |

 

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सिरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के टॉप टेन बदमाश को 300 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है | अच्छन पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज है |  एक मुखबिर की सूचना पर फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है | बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी रखा था | अच्छन को गिरफ्तार करने वाली टीम में  थानाध्यक्ष  अश्वनी कुमार, उप निरीक्षक मोदी सिंह सहेंद्रपाल, पुष्पेंद्र चौधरी , निर्भय कुमार रहे |

Related posts

कुतुबखाना ओवरब्रिज का निर्माण शुरू , जल्द जनता को मिलेगी जाम से निजात ,देखिये यह वीडियो ,

newsvoxindia

आज घर में गंगाजल का छिड़काव और भोलेनाथ का गाय के दूध से करें अभिषेक ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

सूर्यकुमार यादव ICC T20I रैंकिंग में बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर ,

newsvoxindia

Leave a Comment