तीन रोज़ उर्स मुर्तजा  हुसैन मोती मिया निज़ामी  का हुआ आगाज  ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  मुर्तज़ा हुसैन निज़ामी नियाज़ी दरगाह रामपुर रोड स्थित आनंद बिहार कालोनी गेट पर तीन रोज़ उर्स की  शुरुआत  बाद नमाज़े फ़ज़र कुरान खानी से हुई | दिन भर मजार ए मुबारक पर चादर पोशी व  गुलपोशी का सिलसिला चलता रहा | हाजिरी देने वालों का तांता लगा रहा | इसी कड़ी में खानकाह निजामिया के सज्जाद नशीन हजरत पाशा मियां निजामी ने बताया हर साल की तरह इस साल भी मुर्तुजा हुसैन निजामी नियाजी व गोस अली शाह जलाली कोड़ा शाह बाबा के सालाना उर्स की शुरुआत हो चुकी है | उर्स के इश्तेहार भी जगह-जगह भेज दिए गए हैं उर्स की इंतेजामिया कमेटी भी गठित करदी गई है|

मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि 16 जुलाई को शाम 6:00 बजे हजरत मुर्तजा हुसैन मोती मियां निजामी नियाजी के कुल शरीफ की फातिहा होंगी| उर्स में शिरकत करने वालो में शमीम खा सुल्तानी,वसी अहमद,डॉक्टर कादिर अहमद,इसरार निज़ामी,रिज़वान निज़ामी, ख़ुसरो निज़ामी ,इब्राहिम निज़ामी,अलीम खा सुलतानी,राजू शाहीन शीरोज सैफ कुरैशी, मेहबूब रहमान,गोसी,फैज़ी निज़ामी ,शम्मू खान ,सहित बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे|

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज