News Vox India
शहर

मां -बेटी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत , घटना से घर में मचा कोहराम ,

बरेली |  शेरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने  वाली मां -बेटी की अटामांडा में ट्रेन के चपेट में  आने से मौत हो गई | जब यह हादसा हुआ उस समय  इनके आसपास कोई नहीं था | हालांकि पुलिस घटना को आत्महत्या के साथ दुर्घटना के रूप में देख रही है | मृतक महिला के पति का कहना है कि उनके घर में कुछ दिनों से उनके भाई से विवाद चल रहा था | जिसके चलते परेशान होकर उनकी पत्नी और बेटी ने आत्महत्या कर ली |मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसकी बेटी एक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है  |

Advertisement

 

 

पुलिस के मुताबिक मृतक  मां  का नाम शमसीरन व उसकी पुत्री का नाम निशा है|  मृतक महिला शमसीरन की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है | महिला का मायिका देवरनिया थाना क्षेत्र में है |इन्स्पेक्टर भोजीपुरा ने बताया कि क्षेत्र में ट्रेन के  कटने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हुई  है | घटना की जांच की जा रही है | घटना को पुलिस आत्महत्या के साथ  दुर्धटना के नजर  देख रही है | हालांकि महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उनके घर में भाई से विवाद चल रहा था

Related posts

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती समारोह में आ रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ,

newsvoxindia

भारत आस्ट्रेलिया का मैच आज, रोहित कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद,

newsvoxindia

जुआ खेलते हुए चार लोग गिरफ्तार , मौके से 1 लाख 25 हजार का कैश बरामद, 

newsvoxindia

Leave a Comment