आश्रम में दो पक्षो में जमकर चले लाठी- डन्डे, चार घायल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के कस्वा कछला पर स्थित एक आश्रम में कछला गंगा स्नान करने के बाद आश्रम लौटे दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी- डंडे चलने लगे जिसमें तीन महिलाओं समेत एक युवक घायल हो गया ।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।

जनपद एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के ग्राम नगला बेल निवासी धर्मेन्द्र सिंह अपनी पत्नी किरन, और रिश्तेदारों भावना पत्नी धर्मेन्द्र सिंह निवासी नगला ढक थाना मिरहैची, प्रीति देवी पत्नी विनोद निवासी अल्लैपुर थाना एटा देहात के साथ अषाढ़ी पूर्णिमा पर कछला माँ भागीरथी गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आये थे । बताया जाता है कि विनोद की मां उर्मिला देवी कछला गंगा घाट पर स्थित विशेषानंद आश्रम में सन्यासी जीवन बिता रही है । गंगा स्नान के बाद वह आश्रम में अपनी मां के पास पहुंचे तभी आश्रम में रहने वाली दूसरी संयासी महिला सर्वेश कुमारी पत्नी अंशुल में कहासुनी होने लगी । बताया जाता है कि जब धर्मेन्द्र ने बीच – बचाव किया इसी दौरान सर्वेश कुमारी की दिल्ली में रहने वाली बेटियों संगीता और ललिता से कहासुनी होने लगी । बताया जाता है आश्रम पर अचानक पहुंचे कुछ युवकों ने लाठी डंडे चलाने शुरू कर दिए जिसमें एक पक्ष की किरन, भावना, प्रीति व विनोद लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गये। दो पक्षों में लाठी डंडे चलते देख किसी ने पुुलिस को सूचना दे दी जिस पर आश्रम पहुंच युवक मौके से फरार हो गये । पुलिस ने लहुलूहान चारों लोगों को उपचार के लिए उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सको ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया वही पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग की आशंकाओं में कार्रवाई की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment