पत्नी से विदेश यात्रा छुपाने के लिए पति ने फाड़े पासपोर्ट के पन्ने; गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

अपनी पत्नी से विदेश यात्रा को छिपाने के लिए अपने पासपोर्ट से कुछ पन्ने हटाने के आरोप में यहां 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि वह अपने विवाहेतर संबंधों को छुपाकर रखना चाहता था, लेकिन वह इस बात से अनजान था कि पासपोर्ट के साथ छेड़छाड़ करना अपराध है।
जब वह गुरुवार रात भारत वापस आया, तो मुंबई हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने देखा कि उसके पासपोर्ट के कुछ पृष्ठ गायब थे, जिस पर उसकी नवीनतम यात्रा के लिए वीजा टिकट होना चाहिए था।
अधिकारी ने कहा कि वह व्यक्ति कुछ दिन पहले अपनी प्रेमिका से मिलने विदेश गया था।

जब वह गुरुवार रात भारत वापस आया, तो मुंबई हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने देखा कि उसके पासपोर्ट के कुछ पृष्ठ गायब थे, जिस पर उसकी नवीनतम यात्रा के लिए वीजा टिकट होना चाहिए था।

पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने कहा कि वह पत्नी को यह बताकर कि वह भारत में काम के लिए यात्रा कर रहा है, अपनी प्रेमिका से मिलने विदेश गया था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment