बरेली | उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय रविकांत गर्ग ने कहा है कि व्यापारी देश -प्रदेश की अर्थव्यस्था की रीढ़ और विपरण व्यवस्था की रीढ़ है, व्यापारी सामाजिक धुरी के रूप में भी काम करता हैं | व्यापारियों को पूर्व की सरकारों ने उनके द्वारा दोहन और शोषण की वस्तु समझा गया उनका उत्पीड़न विभिन्न रूप से किया गया | चाहे सामाजिक रूप से बात करे या फिर राजनीतिक रूप या शासकीय रूप से व्यापारियों का शोषण हुआ है लेकिन मोदी जी के नेतृत्व एवं प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं को समझा और उनका समस्याओं का निस्तारण भी किया हैं |
व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय रविकांत गर्ग ने बरेली के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार व्यापारियों को विभिन्न रूप से होने वाले नुकसानों से बचाने के लिए कई योजनाएं विचाराधीन हैं | कई विभागों में होने वाले वाले उत्पीड़न से व्यापारियों को उत्पीड़न से बचाने एंव समाप्त करने के साथ पारदर्शिता लाने के लिए सरकार काम कर रही हैं | इसी के मद्देनजर सरकार ने जीएसटी , इन्कमटैक्स , साहूकारा अधिनियम हो या बाट माप अधिनियम हो , सभी विभागों में ऑनलाइन गेटपास , ऑनलाइन आवेदन , ऑनलाइन लाइसेंस , ऑनलाइन कर जमा , ऑनलाइन रिफंड की व्यवस्था की गई हैं | सरकार ने व्यापारी विकास को आगे बढ़ाते हुए बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के साथ सरकार ने गुंडा और माफियाराज ,आपराधिक व राजनीतिक माफिया और क्षेत्रीय माफियाओं का साम्रज्य समाप्त किया हैं | प्रदेश प्रगति के रास्ते पर हैं | प्रदेश आगे बढ़ रहा हैं | यूपी अर्थव्यवस्था में दूसरे स्थान पर जबकि 16 वें स्थान पर हुआ करता था | और एक साल में प्रथम स्थान पर सीएम योगी का लाने का लक्ष्य हैं | उंहोने व्यापारी से अपील की वह अपने व्यापारों को मजबूत बनाये और जो भी उनकी समस्याएं हो वह व्यापारी कल्याण बोर्ड से हल कराये |
वही उन्होंने व्यापारी के ऊपर 5 गुना हाउस टैक्स लगाने की बात पर कहा कि उन्होंने व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से सरकार से टैक्स नहीं लगाने की बात को कहा हैं | कुतुबखाना पुल के निर्माण को लेकर व्यपारियों के विरोध के सवाल पर कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं | वही उन्होंने उदयपुर की घटना को बहुत बड़ी अंतर्राष्ट्रीय साजिश बताया | उन्होंने कहा सरकार इस घटना की जांच कराने का बड़ी एजेंसियों से कराने का फैसला लिया हैं वह इसका स्वागत करते हैं | उदयपुर की घटना एक तालिबानी घटना है आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो |