पति पर परिवार के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने का लगा आरोप ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं के खेड़ा शहजादनगर गांव में  एक परिवार के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा हैं | वही महिला के परिजनों का आरोप हैं कि मृतिका के  पति ने  दहेज़ की मांग नहीं होने के चलते अपने परिवार के लोगों के साथ विवाहिता को  दहेज के लिए मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटकाया हैं |  सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव का  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया हैं |
बुधवार को बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के खेड़ा शहजादनगर गांव में विवाहिता जावित्री पत्नी वीरपाल को दहेज के खातिर ससुरालियों ने मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका दिया | पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।पुलिस का कहना हैं कि पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज