Budaun : ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग के कटे दोनों पैर ,जिला अस्पताल रैफर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

अंजार अहमद,

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के बरेली- कासगंज रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कट गये । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उझानी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र के बरेली- कासगंज रेलवे लाइन पर बितरोई स्टेशन पर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे बुजुर्ग के दोनों पैर कट गए। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी । सूचना मिलने पर आनन-फानन में कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने बुजुर्ग की हालत गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। बुजुर्ग की जेब से कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड बरामद नहीं हुआ है जिससे पता चल सके कि गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का नाम क्या है और कहाँ का रहने वाला है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज