सुधीश पांडेय को जिलाध्यक्ष, अंकित शुक्ला को महानगर अध्यक्ष  के पद पर उद्योग व्यापार मंडल ने दी जिम्मेदारी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली । प्रेमनगर स्थित  पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर  प्रदेश स्तरीय बैठक हुई, जिसमे प्रदेश अध्य्क्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने बरेली जिला व महानगर के अध्यक्षों की नियुक्ति की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हमारे संगठन का 2022-2025 के कार्यकाल के लिए नियुक्ति की गई है।  सुधीश पांडेय को जिला अध्य्क्ष एवं महानगर अध्य्क्ष अंकित शुक्ला को बनाया गया है । वही मीडिया के रूप में प्रभारी अंकित माहेश्वरी को बनाया गया है। इस मौके पर
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए काम करता है, व्यापारियों के मुद्दों को हमेशा प्रमुखता से उठाया है और उनके मुद्दों को शासन व प्रशासन तक पहुँचाने का काम किया है। हमारा संगठन राजनीतिक नही है हम सिर्फ व्यापारियों के हितों के लिए काम करते है। हमारी जिले व महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा 3 जुलाई को की जाएगी।
बैठक में प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, मंडल प्रभारी आशीष सिंघल, प्रदीप पुष्कर, नीरेंद्र सिंह राठौर, ब्रह्मानन्द शर्मा, रामनिवास गुप्ता, संतोष पटेल, अंकुश मेहरोत्रा, पंकज कपूर, वेद प्रकाश शर्मा, डॉ रुचि कपूर, कंचन मिश्रा, शालिनी सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज