शाहजहांपुर में योग रहे निरोग की थीम पर हुआ योग , बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शाहजहांपुर में योग रहे निरोग की थीम पर हुआ योग , बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग ,

कमलेश शर्मा ,
यूपी के शाहजहांपुर में 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर जिले में कई जगहों पर योग किया गया है। विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्रशासन के अधिकारियों ने सभी तैयारियां की थी। पूरे जिले में जहां ग्राम पंचायतों और गांव गांव में योग किया जा रहा है।  दूसरी ओर बड़े पैमाने पर पुलिस लाइन और ओसीएफ ग्राउंड में लोग योगा कर रहे हैं। ओसीएफ ग्राउंड पर डीएम प्रमुख सचिव के अलावा सांसद अरुण सागर और अधिकारियों की टीम ने योग किया। जिले भर में  करे योग रहे निरोग की थीम पर योग किया गया। ओसीएफ ग्राउंड पर स्कूली बच्चों के अलावा गणमान्य नागरिकों को बुलाकर भारी भीड़ जुटाई गई है।

 

बता दें  कि पिछले एक सप्ताह पहले अलग-अलग जगहों पर योग करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं ताकि विश्व योग दिवस कार्यक्रम के दिन योगाभ्यास मे गांव-गांव से 5 लाख लोगों को जोड़कर योग कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। योग दिवस के दिन जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लाक, ग्राम पंचायत पर योग दिवस का आयोजन किया गया। जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन पर पुलिस के थानों के अलावा पुलिस लाइन में भारी संख्या में योग में जुड़ने के लिए पहले से ही रिहर्सल शुरू किया गया था। पुलिस लाइन में योग गुरु ट्रेनिंग में आए लड़कियों को योगाभ्यास कराया गया |  पुलिस अधिकारियों ने योगाभ्यास कर सभी को योग के टिप्स देकर उन्हें योग के गुर सिखाये गए ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज