नदी किनारे विधायक और सीडीओ ने किया योग,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शाहजहांपुर – 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जायेगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी के चलते आज सुवह लोधीपुल स्थित खनौत नदी के किनारे सीडीओ और जलालाबाद से भाजपा विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने योग किया। 21 जून को जिले में होने वाले योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नामित किए गए सीडीओ ने बताया कि हर घर और हर व्यक्ति तक योग पहुंचाने के लिए जिले भर में योग सप्ताह मनाया जा रहा है।

 

 

जिसके अंतर्गत सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में योग प्रशिक्षकों के द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि विश्व योग दिवस के दिन पूरे जिले में 5 लाख लोग योग करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि योग दिवस के दिन सभी ब्लॉकों, सभी सरकारी कार्यालय व जेल सहित सभी लोग अपने घर में भी योग करेंगे। उन्होंने बताया कि ओसीएफ स्टेट रामलीला मैदान में 21 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच में लगभग 20 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। जिसमें जिले के सभी अधिकारी और विधायक , नेता व मंत्री सहित सभी आम जनता मौजूद रहेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज