राजीव गांधी के हत्यारे को गले लगाने पर तमिलनाडु CM पर भड़के संजय राउत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषियों में से एक एजी पेरारिवलन को सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों रिहा करने का आदेश दिया था. जेल से रिहा होने के बाद एजी पेरारिवलन से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 18 मई को मुलाकात की थी. इस दौरान स्टालिन राजीव गांधी की हत्या के दोषी पेरारिवलन को गले लगाया था.

एजी पेरारिवलन को गले लगाने के मामले को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अगर उनके हत्यारों को इस तरह से सम्मानित करते हैं तो मुझे लगता है कि वो हमारी संस्कृति और नैतिकता नहीं है.

पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के अपराधी से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की मुलाकात पर संजय राउत ने आगे कहा कि तमिलनाडु की राजनीति क्या है सबको मालूम है. राजीव गांधी इस देश के नेता थे जिन्होंने देश के लिए शहादत दी. तमिलनाडु में ही उनकी हत्या हुई थी.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज