रेलवे ट्रेक के पास से अज्ञात का मिला शव ,पुलिस मामले की जाँच में जुटी 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली |  बहेड़ी थाना क्षेत्र  गांव  मंडनपुर के रेलवे ट्रेक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव वरामद हुआ है | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रेक से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस के मुताबिक रेलवे ट्रेक से वरामद हुआ शव किसी अज्ञात का है | पुलिस ने अज्ञात के शिनाख्त के सम्बन्ध में लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है ताकि मृतक के बारे में परिवार से पूरी जानकारी हो सके |

रविवार को थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी | मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।बता दे कि  बहेड़ी के   गाँव मंडनपुर स्थित रेलवे लाइन के किनारे  वहां से गुजर रहे राहगीरों ने एक व्यक्ति शव देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी |  पुलिस ने शव की  शिनाख्त के लिए ग्रामीणों को दिखाया लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम को भेजा। पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि मरने की मौत कैसे हुई है उसी के हिसाब से आगे से कार्रवाही की जाएगी | कुछ दिन पहले भी एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रेक पर बहेड़ी थाना क्षेत्र में मिला था |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज