महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए विशेष दल का हुआ का गठन ,  पुलिसकर्मियों ने रैली निकालकर महिलाओं को किया जागरूक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शनिवार को  पुलिस ने महिलाओं को जागरूक के लिए रैली का आयोजन किया |  रैली को श्रीमती श्वेता यादव क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम व ड़ा0 दीपशिखा सिहं क्षेत्राधिकारी कार्यालय, बरेली  ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया गया  | इस रैली में पुलिस की महिला अधिकारीयों  के साथ तमाम महिला कांस्टेबल भी शामिल रही | यह रैली गाँधी उद्यान से शुरू होकर शील चौराहे पर जाकर समाप्त  हुई | इस रैली के आयोजन के उद्देश्य बारे बताया जा रहा है कि महिला अपराध से जुड़े हर पहलू पर महिलाओं की मदद करना है और इस बात का अहसास कराना है की पुलिस उनके  साथ है आप पुलिस के पास अपनी समस्या लेकर जरूर पहुंचे , पुलिस आपकी मदद जरूर करेगी |
आईजी रमित शर्मा बताया  कि इनदिनों  मिशन शक्ति कार्यक्रम चल रहा है | महिलाओं की सुरक्षा और उनमें विश्वास जगाने के लिए एसएसपी बरेली के नेतृत्व में दोनों महिला सीओ द्वारा महिलाओं  को जागरूकता  करने के लिए एक रैली आयोजित की गई है | जो जनता में जागरूकता करेगी | इसमें  महिला सुरक्षा के लिए विशेष दल गठित किया गया है और  उस दल को भी साथ भेजा गया है ताकि लोगों को पता लगे की महिलाओं की सुरक्षा  विशेष दल है साथ ही स्कूटी पर सवार महिला कांस्टेबल को भी  भेजा गया है | वह लोगों के बीच जाकर आत्मविश्वास बढ़ाने का काम तो करेंगी ही साथ ही  लोगों को  यह भी पता चल सकेगा की  महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेंज पुलिस और बरेली पुलिस द्वारा  क्या क्या व्यस्थाएं की गई है |
सीओ दीपशिखा ने बताया कि बरेली पुलिस ने मिशन शक्ति के अंतर्गत आज पुलिस ने एक रैली निकाली  गई है , जिसे आईजी रमित शर्मा , एसएसपी रोहित सजवाण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है | रैली के द्वारा महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास रहेगा ताकि महिलाएं पुलिस के पास अपनी समस्याएं लेकर आ सके | इसलिए यह रैली निकाली गई है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज