अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल , पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल , पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती 

राजकुमार 

फतेहगंज पश्चिमी।। नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल हो गया।राहगीरो और सूचना पर पहुँचे परिजनों ने उसे पास के एक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

कस्बा के मोहल्ला भिटौरा निवासी अभिषेक उर्फ छोटू बाइक के द्वारा किसी निजी काम से मीरगंज जा रहा था। दोपहर के बाद टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में साइड मार दी।जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। रोड पर गिरने से अभिषेक के सिर में चोट आने से वह गंभीर घायल हो गया।राहगीरो और सूचना पर पहुँचे परिजन ने उसे बेसुध हालत में पास के एक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment