बरेली -आंवला सीट पर प्रचार थमा ,अंतिम दिन प्रत्याशियों ने रोड़ शो करके दिखाई ताकत

SHARE:

बरेली -आंवला सीट पर प्रचार थमा ,अंतिम दिन प्रत्याशियों  ने भरी हुंकार

बरेली :  तीसरे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रविवार 5 बजे प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक घर घर प्रचार नहीं कर सकेंगे। दरसल जिले में बरेली और आंवला दो लोकसभा सीट है।  इन दोनों सीटों पर सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जमकर पसीना बहाया है।

 

 

प्रत्याशियों ने  प्रचार के अंतिम दिन रोड़ शो करने के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया है। हालांकि बरेली सीट पर बसपा प्रत्याशी नहीं है। निर्दलीय प्रत्याशी में भी ऐसा कोई बड़ा नाम नहीं है जिसके जीत की भविष्यबाणी की जा सकें। बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल -सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के बीच कड़ा मुकाबला है दोनों किसी को भी हराकर शहर का सांसद बन सकते है। हालांकि बरेली और आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ही जीतते रहे है।

 

आंवला सीट के जातिगत आंकड़े 
क्षत्रिय- 2 लाख
मौर्य – 2 लाख
कश्यप- 2 लाख
यादव- 2 लाख
लोधी राजपूत- 1 लाख
ब्राह्मण- 1.50 लाख
जाटव- 1 लाख
बाल्मिकी- 80 हजार
बंजारा, खटीक, नाई, पाशी, कोरी- 70 हजार
कायस्थ- 50 हजार
वैश्य- 1 लाख
मुस्लिम- 431399 लाख

कुल  मतदाता- 18,81,399
पुरुष मतदाता- 10,11,087
महिला मतदाता- 8,70,266
थर्ड जेंडर- 46

 

 

 

 

मुख्य मुकाबले  में भाजपा – धर्मेंद्र कश्यप
समाजवादी पार्टी – नीरज मौर्य
बसपा -आबिद अली 
बरेली लोकसभा के जातिगत आंकड़े 

कुर्मी- 3.50 लाख
क्षत्रिय- 50 हजार
मौर्य – 80 हजार
कश्यप- 50 हजार
यादव- 50 हजार
लोधी राजपूत- 1 लाख
ब्राह्मण- 2.50 लाख
जाटव- 70 हजार
बाल्मिकी- 50 हजार
बंजारा, खटीक, नाई, पाशी, कोरी- 50 हजार
कायस्थ- 1.50 लाख
वैश्य- 60 हजार
सिख- 1 लाख
मुस्लिम- 551464 लाख

कुल  मतदाता- 19,11,464
पुरुष मतदाता- 10,22,232
महिला मतदाता- 8,89,154
थर्ड जेंडर- 73

 

 

मुख्य मुकाबला :

सपा -कांग्रेस इंडी गठबंधन : प्रवीण सिंह ऐरन 

भाजपा : छत्रपाल गंगवार 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!