फतेहगंज ब्लॉक में लगाये गए सवा लाख पौधे

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।वृहद पौधा रोपण अभियान के तहत शनिवार को समूचे स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में करीब सबा लाख पौधो को लगाया गया।जबकि ब्लॉक परिसर और मंसूर गंज में विधायक डीसी वर्मा और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेन्द्र यादव,उपजिला अधिकारी तृप्ति गुप्ता,खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव ने पौधा रोपण किया।वही थाना परिसर में थाना प्रभारी धनंजय पांडेय और अन्य पुलिस कर्मियों ने करीब 600 पौधा लगाएं। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में चेयरमैन इमराना बेगम और ईओ शिवलाल राम ने करीब 16 सौ पौधे लगाए।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव के प्रयास से स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के 67 पंचायत में के शमशान,खेत खलियान,तालाब किनारे आदि प्रत्येक पंचायत में करीब1500 पौधे लगाने का प्रयास किया गया। वीडियो आनंद विजय ने बताया समूचे ब्लॉक में करीब सबा लाख पौधे लगाए गए।ब्लॉक परिसर और मनसूर गंज में कार्यक्रम आयोजित कर विधायक डीसी वर्मा,एसडीएम तृप्ति गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेन्द्र यादव ने पौधा रोपण किया।सभी ने लगाए गाय पौधो को जीवित रखने का संकल्प भी लिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!