
नोयडा :कोरोना सूबे में कहर बरपा रहा है | प्रतिदिन परेशान करने वाली खबर आ रही है | लोग अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन नहीं मिलने की शिकायत कर रहे है | वही सरकार भी ऑक्सीजन से लेकर कोरोना संक्रमितों को दवाइयां और बेड देने की कोशिश कर रही है | लेकिन ग्रेटर नोएडा के गौर सौंदर्यम हाऊसिंग सोसायटी के रहने वाले लोगो ने सरकार के भार को कम करने के मकसद से खुद पहल की है | जिसके तहत सोसाइटी के लोगो ने टास्क फोर्स बनाकर लोगो के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करना शुरू कर दिया है| सोसाइटी से जुड़े सदस्यों ने बताया कि सोसाइटी के बैंकेट हॉल में आइसोलेशन सेंटर बनाया , इसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड और अन्य मेडिकल समान सोसाइटी में रहने वाले डॉक्टरों के निगरानी में खरीदा गया है| जल्द ही आइसोलेशन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा | फिलहाल कई जरुरतमंदो के घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया जा रहे है | हालाँकि आइसोलेशन संचालन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से कोई एनओसी नहीं मिली है | सोसाइटी के लोग आइसोलेशन शुरू करने के लिए प्रशासन की अनुमति मिलने का इंतजार कर रही है | सोसाइटी के अनुसार शहर में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए टास्क फोर्स ने सोसाइटी के डॉक्टरों की सलाह पर 20 से ज्यादा सिलेंडर और 8 बेड का इंतज़ाम किया है ताकि लोगो को सुविधा मिल सके| टास्क फोर्स को जैसे ही प्रशासन से मंजूरी मिलेगी तो तुरंत आइसोलेशन सेंटर को शुरू कर दिया जाएगा| सोसाइटी के सदस्य ने बताया कि किसी परिवार को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है तो उन्हें घर घर जाकर मैडिसन की सुविधा दी जा रही है | सोसाइटी में आइसोलेशन शुरू होने से यहाँ रह रहे 1500 परिवारों को राहत मिल सकती है | एक जानकारी के मुताबिक आइसोलेशन में ट्रेंड नर्सेज और सोसाइटी के एक्सपर्ट डॉक्टर कोरोना संक्रमितों पर नजर रखने को तैयार है |



